हिन्दू की परिभाषा

हिन्दू कीपरिभाषा

हिन्दू किसी धर्म, मत, सम्प्रदाय, भाषा का नाम नहीं है, अपितु यह अखंड भारत उपमहाद्वीप या दक्षिण एशिया का अति प्राचीन नाम है।

हिंदू  के लिखित साक्ष्य फारसी और भारतीय प्राचीन शास्त्रों में पाए गए हैं जो ईसा पूर्व छठी शताब्दी से भी  प्राचीन  हैं।

इसके अतिरिक्त भाषाई शोधों से पता चलता है कि हिन्दू वर्तमान भारत का 'हमभाषा' का शब्द है।

प्राचीन काल में ''हमभाषा'' का विस्तार यूरेशिया से अफ्रीका महाद्वीप तक फैला हुआ था।

हिन्दू और 'हिन्दूकुश' दोनों एक ही 'हमभाषा'  भाषा के शब्द हैं जो विभिन्न भौगोलिक प्रदेशों के नाम हैं। 

'हमभाषा' अनुसार हिन्दू का शाब्दिक अर्थ 'दक्षिणी भूमि' होता है। इस लिए 'हिंदू' दक्षिणी भूमि और 'हिंदू कुश' का अर्थ है 'दक्षिणी पर्वत' होता है ।

हिंदू कुश और हिंदू दोनों दक्षिणी भौगोलिक क्षेत्र हैं। इसलिए इस  'हिंदू' शब्द की उत्पत्ति के रहस्य पर्दा भी उठ जाता है। जो बताता है कि हिन्दू शब्द की उत्पत्ति निःसंदेह हिन्दू भूमि क्षेत्र के ऊपर उत्तर के लोगों के मुख से हुई होगी।

हिंदुकुश के उत्तर में मध्य एशिया है, इसलिए अनुमान है कि हिंदूकुश और हिंदू भूमि क्षेत्र का नाम मध्य एशिया में हमारे  'सहभाषी' लोगों ने दिया होगा। अर्थात 'हिन्दू कुश' 'हिन्दू' शब्द की उत्पत्ति मध्य एशिया के हमारे 'सजातीय' या 'सेहभाषी' लोगों के मुख से हुई है।

इसके हमारे पास सैकड़ों प्रमाण हैं। क्योंकि भाषाई शोधों से पता चलता है कि 'हमभाषा' का विस्तार प्राचीन काल में यूरेशिया से अफ्रीका महाद्वीप तक फैला हुआ था।

अब तक के शोधों से ज्ञात हुआ है कि यूरेशिया के असंख्य भौगोलिक हस्ताक्षर बिन्दुओं के नाम 'हमभाषा' के सरल शब्द हैं और उन भौगोलिक हस्ताक्षर  बिन्दुओं की विशेषताओं के अनुसार उनका नामकरण हमभाषियों ने किया  हैं।

 हमभाषियों द्वारा किये गए नामकरण कुछ प्रमुख प्रमाण हैं; 'यूराल' 'यूरोप' 'कॉक्सस' 'अमु दरिया' 'स्टेपी' 'मंगोलिया' 'साइबेरिया' 'कैस्पियन' 'कजाख' 'तकलामकन' 'तियानशान' 'यूची' 'कोचा' 'तरिम' 'गोबी' तिब्बत' 'कैलाश' 'सिंधु' 'सरस्वती' 'ताप्ती' अमरावती' 'चीन' 'ईरानी' 'हिन्दू कुश' 'हिन्दू' आद। ये  सभी इसी भाषा के शब्द हैं।

कहने का तात्पर्य यह है कि उपरोक्त सभी भौगोलिक हस्ताक्षर बिन्दुओं के नाम 'हमभाषा' के सरल शब्द हैं जो इन सभी भौगोलिक हस्ताक्षर  बिन्दुओं की दिशा, भौगोलिक विशेषता का बोध कराते हैं। ,

जैसाकि 'हिंदू' शब्द मध्य एशिया के दक्षिणी भूमि क्षेत्र को संदर्भित करता है। इसलिए इस भूमि को 'हिन्दू' अर्थात 'दक्षिणी' कहा जाता है।

प्राचीन ईरान के अवेस्ता का साहित्य तथा भारतीय प्राचीन शास्त्र बताते हैं कि एक हिन्दू देश  भी था अर्थात "हिन्दू' मध्य के एशिया के दक्षिण  में स्थित बृहद दक्षिणी भूगौलिक क्षेत्र ही नहीं अपितु यह क्षेत्र राजनैतिक मायने में भी एक बृहद -राष्ट्र था।  

क्योंकि प्राचीन भारत एक लोकतान्त्रिक गणराज्य राष्ट्र था। जो असंख्य देशों से मिलकर बना था

 'अखंड भारत' की अवधारणा प्राचीन महान हिंदू राष्ट्र की भव्यता को दर्शाती है।

जिसे 'हिंदू'; 'जम्बूद्वीप'; 'आर्यावर्त'; 'भारत वर्ष'; 'भारत'; आज भी इसे 'हिंदुस्तान', 'अखंड भारत' आदि नामों से पुकारा जाता था और है।

हिंदू राष्ट्र की सीमाएं फारस से फिलीपींस द्वीपसमूह तक और तकलामाकन से हिंद महासागर तक फैली हुई हैं। 

शास्त्रीय भाषा में यह देश तीन लोकों (स्वर्ग, नरक, पाताल) में फैला हुआ था और मन्वंतर (लोकतांत्रिक) शासन प्रणाली के तहत पुर्णतया गणराज्यों का देश था।

Comments

Popular posts from this blog